Agneepath Scheme: सेना में चार साल काम करने के बाद कहां-कहां नौकरी पा सकेंगे जवान, जानिए किसने किया क्या एलान?

Agneepath Scheme: सेना में चार साल काम करने के बाद कहां-कहां नौकरी पा सकेंगे जवान, जानिए किसने किया क्या एलान?

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सेना भर्ती में बड़ा बदलाव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ लॉन्च की। इसके तहत अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। 

नए भर्ती नियम को लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां पूछ रही हैं कि चार साल की नौकरी पूरी होने के बाद युवा क्या करेंगे? उनके भविष्य का क्या होगा। इस बीच कई राज्य सरकारों और केंद्रीय विभागों ने अग्निवीरों को सेवा समाप्त होने के बाद अपने यहां नौकरियों में वरीयता देने का एलान किया है।

आइए जानते हैं कि सेना में चार साल की नौकरी करने के बाद युवाओं के लिए कहां-कहां नौकरी के मौके होंगे? किस राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्रालय ने क्या एलान किया है? 

 

पहले जानिए नए भर्ती नियम के बारे में सबकुछ

‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती के लिए साढ़े 17 साल से 21 साल की आयु सीमा तय की गई है। चार साल के अंत में 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अधिकतम 25 फीसदी इच्छुक जवानों को सेना में आगे भी सेवा देने का मौका मिलेगा। यह तब होगा जब रिक्तियां होंगी। जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें सशस्त्र बल व अन्य सरकारी नौकरियों में वरीयता मिलेगी। 

 

एक करोड़ का बीमा, 10वीं पास जवानों को 12वीं भी कराई जाएगी

नए नियम के मुताबिक भर्ती होने वाले युवाओं को छह महीने की ट्रनिंग दी जाएगी। इसके लिए 10वीं या 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकेंगे। 10वीं पास जवानों को सेवाकाल के दौरान 12वीं भी कराई जाएगी। इन नौजवानों को अग्निवीर कहा जाएगा। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी।

इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। 

 

चार साल बाद मिलेगी एकमुश्त राशि

चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा। येाजना की शुरुआत 90 दिन बाद हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 

 

जानें कितना मिलेगा वेतन ?                                   

साल  महीनेवार वेतन  कैश इन हैंड 
प्रथम वर्ष   30000      21000 
दूसरे वर्ष   33000      23100
तीसरे वर्ष           36000          25580
चौथे वर्ष 40000        28000

नोट: कुल वेतन का 30 फीसदी हिस्सा अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होगा। इतनी ही राशि सरकार भी इस फंड में डालेगी। चार साल बाद ब्याज सहित यह राशि अग्निवीर को मिलेगी। जो 11.71 लाख रुपये होगी। आगे जानिए चार साल की सेवा के बाद कहां-कहां मिलेगी नौकरी? 

 

Source link