CM को मिले गिफ़्टों की होगी नीलामी: मुख्यमंत्री लांच करेंगे CM उपहार’ पोर्टल, देश भर के लोग लगा सकेंगे बोली, ऊंची बोली वाले को मिलेगा उपहार

CM को मिले गिफ़्टों की होगी नीलामी: मुख्यमंत्री लांच करेंगे CM उपहार’ पोर्टल, देश भर के लोग लगा सकेंगे बोली, ऊंची बोली वाले को मिलेगा उपहार

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • CM Manohar Lal Khattar’s Expensive Gifts Will Be Auctioned, CM Gifts Portal Will Be Launched

चंडीगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को सीएम को मिले उपहारों को दिया जाएगा। - Dainik Bhaskar

ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को सीएम को मिले उपहारों को दिया जाएगा।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर को मिले उपहारों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री खुद CM उपहार पोर्टल लांच करने जा रहे हैं। इस पोर्टल के जरिए देश भर के लोग उपहारों की बोली लगा सकेंगे। ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को सीएम को मिले उपहारों को दिया जाएगा।

बोली में रहेगी पारदर्शिता

CM उपहार पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री को प्राप्त सभी महंगे गिफ्ट को पूरे पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन नीलाम किया जाएगा। सीएम उपहार पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक ‘उपहार’ के लिए बोली लगा सकता है। उपहारों की नीलामी में प्राप्त धनराशि को हरियाणा के नागरिकों के कल्याण में लगाया जाएगा।

एक क्लिक से पता चलेगी जिलों की परफार्मेंस

हरियाणा दिवस से एक दिन पूर्व लोगों को CM मनोहर लाल खट्‌टर बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज CM डैशबोर्ड लांच करेंगे। इससे एक क्लिक से हरियाणा के लोग अपने अपने जिलों की परफार्मेंस का पता लगा पाएंगे। साथ ही ई-गवर्नेंस से जुड़ा डाटा भी एक स्क्रीन पर अब दिखाई देगा।

खबरें और भी हैं…

Source link