CWG 2022 Day 8 Live: भविनाबेन के बाद पुरुष रिले टीम भी फाइनल में पहुंची, शाम 5:15 बजे शुरू होंगे कुश्ती के मैच

CWG 2022 Day 8 Live: भविनाबेन के बाद पुरुष रिले टीम भी फाइनल में पहुंची, शाम 5:15 बजे शुरू होंगे कुश्ती के मैच

04:53 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: छत में लगे स्पीकर गिरने के चलते कुश्ती के मैच रुके

बर्मिंघम में छत में लगे स्पीकर गिरने की वजह से कुश्ती के मैच रोक दिए गए थे। अब ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे शुरू होंगे। भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। 

04:39 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: बैडमिंटन में भारतीय टीम जीती

बैडमिंटन में महिला युगल में भारत की जॉली त्रिशा और पुलेला गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय जोड़ी ने मॉरिशस की लेउंग फॉर सैंग और मुगरह गणेशा को 21-2, 21-4 के अंतर से हराया है। इसके साथ  ही भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

04:32 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मैच रुके

बर्मिंघम में सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मुकाबले रोक दिए गए हैं। पूरा स्टेडियम खाली करा दिया गया है। अब कुश्ती के फाइनल मुकाबले भी देरी से होंगे। पहले दौर में भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट किया, “हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए खेलों को रोक रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद फिर से खेले शुरू होंगे।”

ताजा जानकारी के अनुसार कुश्ती के मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे मुकाबले फिर से शुरू होंगे। 

04:24 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पुरुष 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में

पुरुषों की 400 मीटर रिले रेस में भारत फाइनल में पहुंच चुका है। दूसरे हीट में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और 3.6.9 मिनट का समय निकाला। वहीं, कुल मिलाकर भारतीय टीम छठे स्थान पर रही।

04:19 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: महिला टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला जीतीं

महिला एकल में श्रीजा अकुला ने वेल्स की चारलॉट कैरी को 8 – 11, 11 – 7, 12 – 14, 9 – 11, 11 – 4, 15 – 13, 12-10 के अंतर से मात दी। यह मैच पूरे साथ गेम तक चला और श्रीजा अकुला ने 4 सेट जीते, जबकि कैरी ने तीन सेट में जीत हासिल की। 

03:54 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पुरुष युगल में शरथ कमल और साथियान की जीत

पुरुष युगल में शरथ कमल और साथियान की जोड़ी ने बांगलादेश के रमहिमलियान और मोहुतसिन अहमद को 11-6, 11-1, 11-4 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 

03:50 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: महिला टेबल टेनिस में रीथ टेनिसन हारीं

टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले में भारत की रीथ टेनिसन को हार का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर की तेनवेई ने उन्हें 11-2, 11-4, 9-11, 11-3, 11-4 से हराया। 

03:44 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

CWG 2022: टेबल टेनिस में मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मिनयुंग को 4-0 से हराया। 

03:28 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: कुश्ती में बजरंग और दीपक पूनिया जीते

कुश्ती में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है। बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। बजरंग ने 65 किलोग्राम बारवर्ग में नॉरू के लॉवे बिंघम को 4-0 से हराया। वहीं, दीपक ने 86 किलोग्राम भारवर्ग में न्यूजीलैंड के मैथ्यू को 10-0 से हराया। 

03:24 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: कुश्ती में दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू

कुश्ती में भारत के दीपक पूनिया का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो न्यूजीलैंड के मैथ्यू के खिलाफ खेल रहे हैं। फिलहाल दीपक ने 8-0 की बढ़त ले ली है। 

03:22 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: लॉन बॉल में भारत की लवली और नयनमोनी हारीं

लॉन बॉल में भारत की लवली चौबे और नयनमोनी को इंग्लैंड की सोफी तोलचंद्र और एमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उनके पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। 

03:19 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022: पैरा टेबल टेनिस में राजवर्धन अलगर हारे

पैरा टेबल टेनिस के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के राजवर्धन अलगर को हार का सामना करना पड़ा है। नाइजीरिया के नसिरू सुले ने उन्हें 3-1 से हराया।

03:06 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: पैरा टेबल टेनिस में भाविना की जीत

पैरा टेबल टेनिस में भारत की भाविना हसमुखभाई पटेल ने इंग्लैंड की श्यू बेली को 11-6, 11-6, 11-6 से हरा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। 

02:30 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला और शरथ कमल की जोड़ी भी जीती

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और शरथ कमल की जोड़ी भी जीत चुकी है। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के लियोंग ची और हो यिंग की जोड़ी को 5-11, 11-2, 11-6, 11-5 से हराया है। इस जीत के साथ ही यह जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

02:29 PM, 05-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान और मनिका की जोड़ी जीती

टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में साथियान और मनिका की जोड़ी ने नाइजीरिया के ओमोयातो और ओजोमू की जोड़ी को 11-7, 11-6, 11-7 के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

Source link