Exclucive: TikTok और Helo ने भारत में बंद किया कारोबार! Bytedance ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर दी सूचना

Tiktok and Hello parents Bytedance shutdown their operation in india- India TV Paisa
Photo:FILE PHOTO

Tiktok and Hello parents Bytedance shutdown their operation in india

नई दिल्ली। चीन की कंपनी Bytedance जो भारत में वीडियो एप TikTok तथा मैसेजिंग ऐप Helo का संचालन कर रही थी, उसने भारत में एक तरह से अपना कारोबार घटाकर कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया है, इंडिया टीवी को सूत्रों से यह जानकारी मिली है। Bytedance ने अपने कर्मचारियों को मेल लिखकर कारोबार घटाने की जानकारी दी है। भारत सरकार ने Bytedance की TikTok और Helo मोबाइल एप पर जो अस्थाई प्रतिबंध लगाया हुआ था उसे पिछले हफ्ते ही स्थाई करने की घोषणा की है और भारत की इस घोषणा के बाद ही Bytedance ने अपने कर्मचारियों को भारत में अपना ऑपरेशन बंद करने की जानकारी दी है। भारत में Bytedance के लगभग 2000 कर्मचारी हैं।

पिछले साल जून में लद्दाख के गलवान में जब चीन के सैनिकों ने धोखा देकर भारतीय सैनिकों पर जानलेवा हमला किया था तो उसके बाद भारत सरकार ने चीन की कई मोबाईल एप्लीकेशन पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया था और अब उस प्रतिबंध को स्थाई कर दिया है।

Tiktok and Hello parents Bytedance shutdown their operation in india

Image Source : INDIATV

Tiktok and Hello parents Bytedance shutdown their operation in india

कर्मचारियों को लिखे मेल में Bytedance ने कहा है कि कंपनी अपनी टीम का आकार घटाने के लिए मजबूर हो गई है, हालांकि मेल में यह नहीं कहा गया है कि कितने कर्मचारियों को निकाला जाएगा और कितनों को फिलहाल रखा जाएगा। कंपनी ने कर्मचारियों को यह भी कहा है कि वह नहीं जानते कि दोबारा भारत में कब ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);

Source link