Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रन का लक्ष्य दिया, अर्शदीप ने 20वें ओवर में 27 रन लुटाए

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रन का लक्ष्य दिया, अर्शदीप ने 20वें ओवर में 27 रन लुटाए

08:35 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को छठा झटका

19वें ओवर में 149 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा। शिवम मावी ने कप्तान मिचेल सैंटनर को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। सैंटनर पांच गेंदों में सात रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और ईश सोढ़ी क्रीज पर हैं।

08:25 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका

18वें ओवर में 139 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। कॉनवे 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में कॉनवे ने सात चौके और एक छक्का लगाया। इसी ओवर में कीवी टीम को पांचवां झटका लगा। ईशान किशन ने माइकल ब्रेसवेल को विकेट के पीछे से रन आउट किया। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 141 रन है। फिलहाल कप्तान मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।

08:18 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: कॉनवे का अर्धशतक

16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 16 गेंदों में 17 रन और डेवोन कॉनवे 31 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह कॉनवे के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक रहा।

08:01 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

13वें ओवर में 103 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। फिलिप्स ने डेवोन कॉनवे के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 60 रन की साझेदारी निभाई। फिलिप्स 22 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेरिल मिशेल एक रन और कॉनवे 28 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 104 रन है।

07:51 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: कॉनवे-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों में नौ रन और डेवोन कॉनवे 19 गेंदों में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

07:44 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: महंगे साबित हुए उमरान मलिक

आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 14 गेंदों में 27 रन और ग्लेन फिलिप्स सात गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए उमरान मलिक ने 16 रन लुटाए। वहीं, इससे पहले पांचवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट झटके थे।

07:33 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: सुंदर ने न्यूजीलैंड को दो झटके दिए

पांचवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले फिन एलेन और डेवोन कॉनवे की 43 रन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। सुंदर ने ओवर की दूसरी गेंद पर एलेन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। एलेन 23 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन को कॉट एंड बोल्ड किया। चैपमैन खाता भी नहीं खोल सके। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 43 रन है। फिलहाल डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।

07:15 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत

फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने मिलकर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई है। दो ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन है। फिलहाल एलेन 16 और कॉनवे चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहले ओवर में हार्दिक ने 12 और दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 11 रन लुटाए।

07:04 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: मैच शुरू

न्यूजीलैंड के ओपनर्स डेवोन कॉनवे और फिन एलेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, भारत की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में एलेन ने दो चौके लगाए। एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन है।

06:35 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

06:22 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान हार्दिक ने प्लेइंग-11 में पृथ्वी शॉ, युजवेंद्र चहल, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार को मौका नहीं दिया है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी प्लेइंग-11 में बदलाव किया है।

06:16 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: हार्दिक की शानदार कप्तानी

हार्दिक की कप्तानी में अब तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने आठ टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और छह मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। एक मैच टाई रहा है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत चुकी है। मिशन 2024 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।

06:16 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: टी20 में न्यूजीलैंड से 15 महीनों से नहीं हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने से इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से नहीं हारी है। इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इसके बाद से दोनों टीमें इस फॉर्मेट में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें से चार मैच भारत ने जीते, जबकि एक मैच टाई रहा है। यह दोनों टीमों के बीच आठवीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। भारत ने इसमें से चार सीरीज जीती है, जबकि तीन में भारत को हार मिली है। भारत को टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से पिछली हार 2018/19 में मिली थी। तब कीवी टीम ने भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी थी। 

06:15 PM, 27-Jan-2023

IND vs NZ Live: दोनों टीमों के आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को तीन मैचों में जीत मिली। रांची में भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक बार आमने-सामने आ चुकी है। 2021 में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

06:12 PM, 27-Jan-2023

Live Score IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रन का लक्ष्य दिया, अर्शदीप ने 20वें ओवर में 27 रन लुटाए

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में युवा टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आगे भी टीम इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर के हाथों में है।

Source link