MI vs DC IPL 2021 Live Score: दिल्ली के सामने 130 रन का लक्ष्य, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर

05:34 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली की पारी शुरू 

मुंबई के 129 रन के जवाब में दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि मुंबई ने ट्रेंट बोल्ट को नई गेंद थमाई है।

05:23 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली के सामने 130 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2021 में 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने है। शारजाह के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 129 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (33) सर्वोच्च स्कोरर रहे। जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

 

05:09 PM, 02-Oct-2021

आवेश का एक और शानदार ओवर

आवेश खान ने एक बार फिर से अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने अपने चौथे और टीम के 19वें ओवर में सात रन देकर दो विकेट हासिल किए। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 116/7, क्रुणाल पंड्या (7*), जयंत यादव (5*)

 

04:51 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली ने पिछले दो ओवर में दिए एक रन 

दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्त्जे और आवेश खान ने आज जबरदस्त गेंदबाजी की है। दोनों की जोड़ी ने मिलकर मुंबई के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। नोर्त्जे ने जहां 15वां ओवर मेडेन फेंका वहीं आवेश ने 16वें ओवर में सिर्फ एक रन दिए।

04:49 PM, 02-Oct-2021

पांड्या ब्रदर्स पर दारोमदार 

15 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई की टीम अभी रनों के लिए संघर्ष कर रही है। 100 रन के अंदर पांच विकेट गंवाने के बाद अब मुंबई को पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या से एक बड़ी और मजबूत साझेदारी की उम्मीद है। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 87/5, हार्दिक पंड्या (2*), क्रुणाल पांड्या (0*)

 

04:44 PM, 02-Oct-2021

पोलार्ड भी लौटे पवेलियन

दिल्ली के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों का निकाला दम। इस बार स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्हें नोर्त्जे ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पोलार्ड 9 गेंदों में सिर्फ छह रन ही बना पाए।

 

04:36 PM, 02-Oct-2021

अक्षर के आगे बेबस मुंबई के बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज आज पूरी तरह से अक्षर पटेल के आगे बेबस नजर आए। इस बार उन्होंने सौरभ तिवारी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने सौरभ को पंत के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले सौरभ ने 18 गेंदों में 15 रन बनाए। अक्षर ने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। 

04:25 PM, 02-Oct-2021

सूर्यकुमार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम 

अच्छी लय में नजर आ रहे सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने अपनी फिरकी में फंसाया और रबाडा के हाथों  कैच कराया। आउट होने से पहले सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 73/3, सौरभ तिवारी (13*), कीरोन पोलार्ड (0*)

 

04:20 PM, 02-Oct-2021

10 ओवर का खेल पूरा 

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज लय में नजर आ रहे हैं। टीम को भी उनसे इस मैच में काफी उम्मीदें हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 66/2, सूर्यकुमार यादव (32*), सौरभ तिवारी (7*)

 

04:12 PM, 02-Oct-2021

मुंबई इंडियंस ने आठ ओवर में अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव और सौरभ तिवारी क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 52/2, सूर्यकुमार यादव (21*), सौरभ तिवारी (4*)

 

04:08 PM, 02-Oct-2021

डिकॉक भी लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है। इस बार अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक का शिकार किया। डिकॉक 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।

04:05 PM, 02-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

दिल्ली के लिए पहला पावरप्ले काफी अच्छा रहा। टीम ने इस दौरान रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया और मुंबई के रनों पर भी लगाम लगाए रखी। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 35/1, क्विंटन डिकॉक (17*), सूर्यकुमार यादव (10*)

 

 

03:54 PM, 02-Oct-2021

आवेश की शानदार गेंदबाजी 

दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। पहले ओवर में रोहित का विकेट चटकाने के बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में महज दो रन दिए। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 23/1, क्विंटन डिकॉक (6*), सूर्यकुमार यादव (9*)

 

03:43 PM, 02-Oct-2021

सूर्या-डिकॉक मैदान पर

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए हैं। वह अब क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाएंगे। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 12/1, क्विंटन डिकॉक (4*), सूर्यकुमार यादव (0*)

03:43 PM, 02-Oct-2021

आवेश ने किया रोहित का शिकार 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें आवेश खान ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रबाडा के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले रोहित ने 10 गेंदों में सात रन बनाए।  

Source link