Monsoon Session Live: वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले पीएम मोदी- आपने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया

Monsoon Session Live: वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले पीएम मोदी- आपने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया

12:08 PM, 08-Aug-2022

विजय गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाली राखियां बांटी

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने संसद सदस्यों को स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाली राखियां बांटी। गोयल ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए त्योहार मनाना चाहिए।

11:42 AM, 08-Aug-2022

हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों, बात कहने की कला हो, भाषा की विविधता में आस्था हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती हैं ये आपने(एम. वेंकैया नायडू) सिद्ध किया है।

 

11:39 AM, 08-Aug-2022

आपका ये जज्बा और लगन हम लोगों ने निरंतर देखी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये जज्बा और लगन हम लोगों ने निरंतर देखी है। मैं प्रत्येक माननीय सांसद और देश के हर युवा से कहना चाहूंगा कि वो समाज, देश और लोकतंत्र के बारे में आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

11:36 AM, 08-Aug-2022

आपने कभी किसी काम को बोझ नहीं समझा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति के रूप में आपकी गरीमा और निष्ठा, मैंने आपको अलग अलग जिम्मेदारियों में बड़ी लगन से काम करते हुए देखा है। आपने कभी भी किसी काम को बोझ नहीं माना। आपने हर काम में नए प्राण फूंकने का प्रयास किया है।

11:33 AM, 08-Aug-2022

आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भी मुझे सौभाग्य मिला

पीएम मोदी ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मेरा ये सौभाग्य रहा है कि मैंने बड़े निकट से आपको अलग अलग भूमिकाओं में देखा है। आपकी बहुत सारी भूमिकाएं ऐसी भी रही, जिसमें आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भी मुझे सौभाग्य मिला है।

11:29 AM, 08-Aug-2022

आपके अनुभवों का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा: पीएम मोदी

नायडू की विदाई पर पीएम मोदी ने कहा कि अनेक बार आप कहते रहे हैं कि मैं राजनीति से रिटायर हुआ हूं लेकिन सार्वजनिक जीवन से नहीं थका हूं। आपके अनुभवों का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा। हम जैसे अनेक सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ताओं को भी मिलता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम इस बार ऐसा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जब देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, अध्यक्ष और प्रधान मंत्री वे सभी लोग हैं जो स्वतंत्र भारत में पैदा हुए थे और ये सभी बहुत ही सामान्य पृष्ठभूमि से हैं। मुझे लगता है कि इसका प्रतीकात्मक महत्व है।  

 

11:27 AM, 08-Aug-2022

नायडू ने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हमेशा युवाओं के लिए काम किया। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया।

11:25 AM, 08-Aug-2022

सभापति की विदाई इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण: पीएम मोदी 

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू की विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने विदाई भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हम सब यहां राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सदन के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं।

11:13 AM, 08-Aug-2022

लोकसभा स्पीकर ने कॉमनवेल्थ गेम में भारत के प्रदर्शन की सराहना की

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय दल ने कॉमनवेल्थ गेम में अब तक का शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने अब तक 55 पदक के साथ इतिहास रचते हुए 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक जीते हैं। ओम बिरला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

10:59 AM, 08-Aug-2022

Monsoon Session Live: वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले पीएम मोदी- आपने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा यानी उच्च सदन में विदाई दी जाएगी। नायडू बुधवार को पद छोड़ देंगे और जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके अलावा महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष एक बार फिर से हंगामा कर सकता है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

Source link