MP समेत 8 राज्यों में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा: दिल्ली में 9 साल बाद सीजन का सबसे ठंडा दिन, 26 जनवरी के बाद शीतलहर और तेज होगी

  • Hindi News
  • National
  • IMD India Weather Forecast Update; Cold Wave Conditions In Punjab, Haryana Chandigarh Delhi, West UP Rajasthan Madhya Pradesh Kashmir

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश का उत्तरी हिस्सा कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं इन राज्यों में अगले दो दिन तक पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा और यूपी के पश्चिमी इलाकों में सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि 2 फरवरी तक दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।

यूपी बिहार और पंजाब जाने वाली ट्रेनें रद्द
ठंड और कोहरे की वजह से रेलवे ने 28 जनवरी तक उत्तर प्रदेश,बिहार, महाराष्ट्र, और पंजाब जाने वाली 481 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसकी जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है।

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन
राजधानी दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है। जनवरी में यहां में 122 साल के बाद सबसे ज्यादा बरसात हुई। रविवार को दिल्ली में 88.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को 3 डिग्री तापमान कम दर्ज किया गया। इसके 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 9 साल बाद यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने सोमवार को कहा था कि दिल्ली में 26 जनवरी के बाद शीतलहर और तेज होगी।

शिमला में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
शिमला समेत जिले के ऊंचे क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर बाद ताजा बर्फबारी हुई। इसके पहले सुबह के वक्त शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 5 दिन बाद धूप निकली। दोपहर बाद मौसम खराब हुआ और हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इससे सड़कों और बिजली की बहाली के काम में दिक्कत हो रही है।

प्रदेश में चार दिन से 500 से ज्यादा सड़कें और 625 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। इससे सैंकड़ों गांवों में 4 दिन से अंधेरा छाया हुआ है। बुधवार को ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी-निचले इलाकों में बारिश का अनुमान है।

शिमला में IGMC सड़क पर बर्फबारी के बाद गाड़ियों का आवागमन बंद है।

शिमला में IGMC सड़क पर बर्फबारी के बाद गाड़ियों का आवागमन बंद है।

राजस्थान में पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
राजस्थान में शीतलहर के कारण गंगानगर, चूरू, उदयपुर, कोटा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री कम हो गया। मंगलवार को हिल स्टेशन माउंट आबू में दूसरे दिन भी माइनस में रहा। यहां रात का तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों और मैदानों में ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गईं। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक शीतलहर का असर अगले 2 दिन और बना रह सकता है। प्रदेश में 27 जनवरी तक शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने की संभावना है।

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच भारतीय सेना के जवान गश्त कर रहे हैं।

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच भारतीय सेना के जवान गश्त कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में 4 दिन और रहेगी कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 4 दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है।

बुंदेलखंड, महाकौशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- इंदौर, उज्जैन के साथ ही साथ भोपाल और ग्वालियर-चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में ठंड का मौसम फिर लौट आया है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इसकी वजह से मौसम अचानक सर्द होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना भी जताई जा रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 से 27 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग में शीतलहर की संभावना है।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग में शीतलहर की संभावना है।

झारखंड में बना हुआ है साइक्लोनिक सर्कुलेशन
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी वजह से बारिश के साथ कोहरा छाया हुआ है। 26 जनवरी को पूरे झारखंड में मौसम साफ होगा। धूप निकलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचेगा, जबकि अगले दिन यह गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link