PM के ‘मन की बात’ पर खर्च हुए 830 करोड़: गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी का दावा, पुलिस ने दर्ज किया केस

PM के ‘मन की बात’ पर खर्च हुए 830 करोड़: गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी का दावा, पुलिस ने दर्ज किया केस

अहमदाबाद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान AAP ने ईसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया था। - Dainik Bhaskar

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान AAP ने ईसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया था।

गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी के खिलाफ सायबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल गढ़वी के खिलाफ यह मामला बीते शुक्रवार को किए गए उनके एक ट्वीट को लेकर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर अब तक 830 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

बीते 28 अप्रैल को ईशुदान गढ़वी ने किया था यह ट्वीट।

बीते 28 अप्रैल को ईशुदान गढ़वी ने किया था यह ट्वीट।

ईसूदुान गढ़वी ने ट्वीट में लिखा था…
28 अप्रैल को गढ़वी ने एक ट्वीट में दावा किया था कि पीएम मोदी के ‘मन की बात के एक एपिसोड की कीमत 8.3 करोड़ रुपए है ! जिसका मतलब है कि केंद्र ने अब तक 100 एपिसोड पर 830 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बहुत अधिक है। भाजपा कार्यकर्ताओं को विरोध दर्ज कराना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर वे ही इस कार्यक्रम को सुनते हैं।’

इसी ट्वीट का संज्ञान लेते हुए अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने 29 अप्रैल को गढ़वी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गढ़वी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इसकी जांच जारी है। बता दें, बीते रविवार को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन की 100वीं कड़ी का प्रसारण किया गया था।

गढ़वी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गढ़वी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गढ़वी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गढ़वी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कौन हैं ईसुदान गढ़वी
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान AAP ने ईसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया था। इसुदान गढ़वी पेशे से पत्रकार थे। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के पिपलिया में जन्में इसुदान गढ़वी ने 2005 में गुजरात विद्यापीठ से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। इसके बाद दूरदर्शन से जुड़ गए और वहां पर एक शो करने लगे। इसके बाद उन्होंने पोरबंदर की एक स्थानीय चैनल में बतौर रिपोर्टर काम किया।

2015 में इसुदान अहमदाबाद आए और एक प्रमुख गुजराती चैनल (वी-टीवी) के एडीटर बने। करीब डेढ़ साल पहले जब आदमी पार्टी ने गुजरात में संगठन विस्तार की कवायद शुरू की तो ईशुदान पत्रकारिता को छोड़कर राजनीति में आ गए थे। फिलहाल वे AAP गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link