PM Modi Japan Visit: जापानी पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा-पीएम मोदी

– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को याद करते हुए कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज आबे का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी जापान पहुंचे हैं। इस दौरान अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के भी जापान पहुंचने की संभावनाएं हैं। 

विस्तार

Source link