जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा-पीएम मोदी
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज आबे का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी जापान पहुंचे हैं। इस दौरान अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के भी जापान पहुंचने की संभावनाएं हैं।
विस्तार
जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को याद करते हुए कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।
बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज आबे का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी जापान पहुंचे हैं। इस दौरान अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के भी जापान पहुंचने की संभावनाएं हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Japanese Prime Minister Fumio Kishida hold a bilateral meeting in Tokyo
(Source: DD) pic.twitter.com/DGIv4RaDNy
— ANI (@ANI) September 27, 2022
More News
सीवान और मुंगेर के चुनावी मैदान में बाहुबलियों की पत्नियां, क्या जनता देगी आशीर्वाद? – India TV Hindi
राफा में इजरायली हमले से अमेरिका भी खफा, एक और कत्लेआम से नेतन्याहू को क्या हासिल होगा? इनसाइड स्टोरी
भास्कर अपडेट्स: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता