Ranveer Singh: रणवीर के पक्ष में उतरे विवेक अग्निहोत्री, कहा- महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें देख क्या पुरुषों की…

Ranveer Singh: रणवीर के पक्ष में उतरे विवेक अग्निहोत्री, कहा- महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें देख क्या पुरुषों की…

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने आज से चार दिन पहले अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। इन फाेटोज के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अभिनेता को ट्रोल करने लगे। कुछ तो रणवीर सिंह की इन तस्वीरों से इतना आहत हो गए कि उन्होंने अभिनेता के खिलाफ ‘महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं अब इस पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का बयान आया है। 

विवेक अग्निहोत्री ने कहा…

मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जब विवेक अग्निहोत्री से इस पूरे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह बहुत ही स्टूपिड एफआईआर है। यह एक ऐसा मासला है, जिस पर बिना किसी कारण के इतना बवाल हो रहा है। प्राथमिकी में लिखा है कि महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। अब बताओ, जब महिलाओं की बोल्ड तस्वीरें सामने आती होती हैं, तो क्या इससे पुरुषों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है? यह एक ऐसा मूर्खतापूर्ण तर्क है। हमारी संस्कृति में मानव शरीर की हमेशा सराहना की गई है। मैं कहूंगा कि मानव शरीर ईश्वर की सबसे सुंदर रचना है इसमें गलत क्या है? मुझे ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। यह बहुत रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है जिसका मैं समर्थन नहीं करता।”

स्वरा भास्कर ने भी किया सपोर्ट

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर स्वरा भास्कर ने एक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा कि जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। अब जब रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ तो स्वरा ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया। इसी को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने अपना बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने लिखा है, ‘हमारे देश में इतनी मूर्खता और बेरोजगारी है।’

वहीं अभिनेत्री और गायक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, महिलाएं रणवीर सिंह की बूटी और बोल्ड फोटोशूट के एस्थेटिक्स की तारीफ कर रही हैं। यदि कोई महीला किसी पत्रिका के कवर के लिए इस तरह का फोटोशूट करवातीं तो पुरुष क्या कहते? समानता भी दोहरे मापदंड से भरी है।

मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था। रणवीर को इन फोटोज की वजह से लोगों की खूब नाराजनी झेलनी पड़ रही है। लगातार उनके खिलाफ शिकायतें हो रही हैं।

Source link