Republic Day 2023 LIVE: गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन? परेड की खासियत भी जानें Republic Day 2023 LIVE Updates Narendra Modi Draupadi Murmu Kartavya Path Parade

Republic Day 2023 LIVE: गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन? परेड की खासियत भी जानें Republic Day 2023 LIVE Updates Narendra Modi Draupadi Murmu Kartavya Path Parade

Republic Day 2023 Celebration LIVE: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके बाद वह परेड की सलामी लेंगी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लगभग 65,000 लोग परेड देखेंगे, जिसके लिए वे एक क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 26 जनवरी की परेड की सुरक्षा के लिए लगभग 6,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर्तव्य पथ पर नजर रखी जाएगी।

Thu, 26 Jan 2023 06:27 AM

Republic Day 2023 LIVE: वीरता पुरस्कारों के विजेता भी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे

सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के गौरवशाली विजेता भी इस गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता शामिल हैं। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) बाना सिंह, 8 जम्मू एवं कश्मीर लाइट इंफैंट्री (सेवानिवृत्त); सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव, 18 ग्रेनेडियर्स (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार, 13 जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पिठावाला (सेवानिवृत्त); कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) जीप पर उप परेड कमांडर का अनुसरण करेंगे।

 

Thu, 26 Jan 2023 06:25 AM

Republic Day 2023 LIVE: तिरंगे को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

परंपरा के अनुसार, सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। 21 तोपों की सलामी 105 एमएम की भारतीय फील्ड गन के साथ दी जाएगी। यह विंटेज 25 पाउंडर गन की जगह लेगी, जो रक्षा में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाती है। 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

Thu, 26 Jan 2023 06:24 AM

Republic Day 2023 LIVE: सुबह 10:30 बजे होगी परेड की शुरुआत

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसमें देश के सैन्य कौशल और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण दिखेगा। यह परेड देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और ‘नए भारत’ के उदभव को दर्शाएगी। परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय समर स्मारक का दौरा करने के साथ होगी। वह पुष्पांजलि अर्पित करके वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर आंएगे।

Source link