Tokyo Olympics: आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला बेल्जियम से, जीते तो फाइनल का टिकट

06:26 AM, 03-Aug-2021

Tokyo Olympics: आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला बेल्जियम से, जीते तो फाइनल का टिकट

टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला बेल्जियम से होगा। मुकाबला सुबह 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और उससे एक और जीत की उम्मीद है। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराकर फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। आठ स्वर्ण पदक सहित 11 ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत का ओलंपिक में समृद्ध इतिहास है और मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम उस गौरव को लौटाने की राह पर है।

 

 

Source link