न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने को-पैसेंजर पर पेशाब किया: नशे में धुत था, बहस के दौरान हुई घटना; दो महीने में दूसरा मामला

न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में यात्री ने को-पैसेंजर पर पेशाब किया: नशे में धुत था, बहस के दौरान हुई घटना; दो महीने में दूसरा मामला

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

3 मार्च को भी इसी विमान में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। (फाइल फोटो)

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक भारतीय ने दूसरे यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। AA292 फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। दो महीने के अंदर अमेरिकन एयरलाइंस की इस फ्लाइट में पेशाब करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 3 मार्च को भी इसी विमान में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दी थी।

PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि नशे में धुत यात्री और उसके को-पैसेंजर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर पेशाब कर दिया। एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले मामले की सूचना दिल्ली एयरपोर्ट को दी।

रविवार रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद आरोपी को CISF ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। दोनों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए
विमान में नशे में यात्रियों की अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नशे में धुत एक व्यक्ति ने पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में 70 साल की एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था।

इसके अलावा 6 दिसंबर 2022 को एअर इंडिया की पेरिस-नई दिल्ली की फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर खाली सीट पर और एक साथी महिला यात्री की सीट और कंबल पर पेशाब कर दिया था जब वह बाथरूम गई थी।

फ्लाइट में अभद्रता से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अमेरिकन एयरलाइंस में भारतीय छात्र ने पेशाब की:नशे में धुत था, एयरलाइंस ने बैन लगाया; न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की घटना

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक भारतीय छात्र ने अमेरिकी यात्री के ऊपर पेशाब कर दी। घटना 3 मार्च की बताई जा रही है। मामला अब सामने आया है। ये फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने माफी मांग ली थी, लेकिन एयरलाइंस ने आरोपी पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

फ्लाइट में नशे में बुजुर्ग महिला पर पेशाब की:पीड़ित ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब एअर इंडिया ने कराई FIR

एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई। पूरी खबर पढ़ें

एअर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब की दूसरी घटना:पेरिस-दिल्ली उड़ान में नशे में था आरोपी; माफी मांगने पर छोड़ा

एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें

फ्लाइट के अंदर यात्रियों के बीच मारपीट, VIDEO:बैंकॉक से भारत आ रहा था विमान; एयरलाइन बोली- पैसेंजर ने सुरक्षा नियम मानने से इनकार किया

थाई स्माइल एयरवेज की एक उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी। वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया है। इस मामले पर थाई स्माइल एयरवेज ने अपनी रिपोर्ट में 37C सीट पर बैठे पैसेंजर को आरोपी बताया है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link