रायगढ़ के तालिये गांव से रिपोर्ट: पहाड़ के मलबे में अब भी 45 लोग दबे, हर पल कम हो रही है मलबे में दबे लोगों के जिंदा बचने की उम्मीद

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Uddhav Thackeray: Raigarh (Maharashtra) Rains Flood News | Uddhav Thackeray Reaches Mahad Taliye Village

मुंबईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
NDRF की टीमें लगातार 48 घंटों से मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। - Dainik Bhaskar

NDRF की टीमें लगातार 48 घंटों से मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।

173 घर और करीब 700 लोगों की आबादी वाले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तालिये गांव में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। दो दिन पहले तक इस गांव के लोग बेहद खुश थे। कारण था, गांव के हर व्यक्ति का वैक्सीनेट हो जाना। लंबी उम्र के लिए सभी कोरोना संक्रमण को हराने चाहते थे, लेकिन उनकी खुशी अब गम में तब्दील हो गई।

गुरुवार शाम हुई लैंडस्लाइड के बाद शनिवार दोपहर तक यहां 49 लोगों की लाश बरामद की जा चुकी है। 45 से ज्यादा अब भी लापता हैं। इनमें 9 और 11 महीने के दो मासूम भी शामिल हैं। इन दोनों की मां के शव शनिवार को बरामद हुए।

NDRF और पुलिस की टीम दिन-रात जुटी
गांव के 42 घर पूरी तरह से पहाड़ के मलबे के नीचे दब गए हैं। इसके नीचे दबे लोगों के जिंदा बचे होने की उम्मीद भी गुजरते वक्त के साथ कम होती जा रही है। NDRF और स्थानीय पुलिस की टीम भीषण बरसात के बीच इन्हें बाहर निकालने के प्रयास में दिन-रात जुटी हुई है।

ग्रामीणों के टीकाकरण में शामिल रही स्थानीय नर्स सुनेत्रा पावासे ने बताया, “पिछले महीने पूरे गांव का टीकाकरण किया गया था। हमने इस गांव में दो डिलीवरी की हैं। एक नौ माह और एक ग्यारह माह का शिशु अभी भी लापता है। मैंने गांव के सभी छोटे बच्चों को देखा है। इस गांव में एक छोटी सी लड़की थी जो मेरे साथ घूमने आती थी। कल मैंने उसे मृत देखा, उसे पेट के बल लिटाया हुआ था, यह देखना बेहद दर्दनाक था।”

दलदली मिट्‌टी में उतरकर राहत कार्य करते NDRF के जवान।

दलदली मिट्‌टी में उतरकर राहत कार्य करते NDRF के जवान।

मलबे से बाहर निकले शव को स्ट्रेचर पर ले जाते NDRF के जवान।

मलबे से बाहर निकले शव को स्ट्रेचर पर ले जाते NDRF के जवान।

गांव के लोगों को राहत सामग्री बांटते सामाजिक कार्यकर्ता।

गांव के लोगों को राहत सामग्री बांटते सामाजिक कार्यकर्ता।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अपनी टीम के साथ यहां ग्रामीणों का हाल जानने पहुंचे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को अपनी टीम के साथ यहां ग्रामीणों का हाल जानने पहुंचे।

इस गांव में पिछले दो दिनों से लगातार मंत्रियों का दौरा जारी है।

इस गांव में पिछले दो दिनों से लगातार मंत्रियों का दौरा जारी है।

CM ठाकरे ने किया गांव का दौरा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार दोपहर भूस्खलन प्रभावित तालिये गांव का दौरा करने पहुंचे। उनके साथ राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार, राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, रायगढ़ अभिभावक मंत्री अदिति तटकरे और रायगढ़ की जिला कलेक्टर निधि चौधरी भी आए। इससे पहले शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री अनिल पराब और शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर भी यहां आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link