6 दिन बाद कोरोना के केस 10 हजार से कम: 24 घंटे में 6904 नए संक्रमित, 16 मौतें: 17 अप्रैल को मिले थे 7633 मामले

6 दिन बाद कोरोना के केस 10 हजार से कम: 24 घंटे में 6904 नए संक्रमित, 16 मौतें: 17 अप्रैल को मिले थे 7633 मामले

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases Update; Delhi Kerala Mumbai | UP Haryana Jaipur Bhopal Tamil Nadu COVID Cases

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

6 दिन बाद कोरोना के केस में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 6 हजार 904 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 16 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा 65 हजार 683 पर पहुंच गया है। इस दौरान 9 हजार लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 17 अप्रैल को 10 हजार से कम 7633 केस सामने आए थे।

शनिवार को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले सामने आए थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 9 हजार 833 लोग ठीक हुए थे। इसके अलावा शुक्रवार को 12 हजार 193 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 42 लोगों की मौत हुई थी। 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर भी हुए थे।

अप्रैल के 22 दिनों में 1.69 लाख नए केस मिले
अप्रैल के 22 दिनों में 1.69 लाख नए केस मिले हैं। मार्च के 31 दिनों में सिर्फ 31,902 केस सामने आए थे। उसके मुकाबले अप्रैल में 5.3 गुना ज्यादा केस मिले हैं। अभी अप्रैल के 8 दिन बाकी हैं, ऐसे में नए केस का आंकड़ा काफी ज्यादा होने की उम्मीद है।

अप्रैल में 9 दिन में नए केस 10 हजार से ज्यादा
अप्रैल की शुरुआत में 2-3 हजार डेली आ रहे थे। यह आंकड़ा रोजाना एक हजार बढ़ता गया और 12 अप्रैल को 10,158 केस मिले। 13 अप्रैल को 11,109 केस मिले, 14 अप्रैल को 10,753 केस मिले, 15 अप्रैल को 10,093 केस मिले थे।

16 और 15 अप्रैल को केस 10 हजार से कम हुए। 16 अप्रैल को 9,111 और 17 अप्रैल को 7,633 केस सामने आए। इसके बाद केस फिर बढ़ने लगे। 18 अप्रैल को 10,542 केस, 19 अप्रैल को 12,591 केस मिले। 20 अप्रैल को 11,692 केस दर्ज किए गए और 21 अप्रैल को 12,193 केस मिले।

टॉप-5 राज्यों में 61% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 6 हजार 904 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,383 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 63% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,309 नए केस मिले, 3005 लोग ठीक हुए, जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 17,439 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां शुक्रवार को 1,515 नए केस आए, 6 लोगों की मौत हुई। वहीं 1,734 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 26.46% है। यहां 6,271 लोगों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा: यहां बीते दिन 937 नए केस सामने आए और 756 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 5,672 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 9.76% है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

महाराष्ट्र: यहां शुक्रवार को 850 नए केस मिले, 5 लोगों की मौत हुई जबकि 648 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 6,167 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.18% है।

उत्तर प्रदेश: यहां 772 नए केस आए हैं, 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 538 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां एक्टिव केस 4,923 हो गए हैं।

बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए…

8 महीने बाद बिहार में एक्टिव केस 800 के पार, 24 घंटे में 198 नए केस मिल
बिहार में बीते 24 घंटे में राज्य में एक्टिव केस 860 दर्ज किया गया, जो 8 महीने बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 26 अगस्त 2022 को एक्टिव केस 886 रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 198 नए केस सामने आए। इसमें 71 मामले राजधानी पटना के हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 256 नए केस मिले, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3084
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 259 से ज्यादा मरीज मिले हैं, जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3084 पहुंच गई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 13.09 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 22 जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link