BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला में आज करेंगे रोड शो: MC शिमला और विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद, बाद में कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला में आज करेंगे रोड शो: MC शिमला और विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद, बाद में कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • BJP National President Jagat Prakash Nadda Will Be Warmly Welcomed In Shimla Today, Road Show Will Be Held From Vidhan Sabha Chowk To Peterhof, Will Attend BJP Core Group Meeting

शिमला18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा। - Dainik Bhaskar

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शिमला पहुंचेंगे। इससे पहले भाजपा ने उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली है। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत को भाजपा को हिमाचल में भुनाने में जुट गई है। इसी मकसद से जेपी नड्‌डा का अपने प्रदेश में आने पर स्वागत किया जा रहा है।

शिमला में नड्डा आज रोड शो करके MC शिमला और विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। विधान सभा चौक से पीटरहॉफ तक नड्‌डा रोड शो करेंगे। इसके बाद पीटरहॉफ के बाहर जनसभा को संबोधित करेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे। इसके ठीक बाद नड्डा भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। कोर ग्रुप बैठक में प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी।

सत्ता व संगठन में फेरबदल को लेकर भी चर्चा संभावित

सूत्रों की माने तो इसमें सत्ता व संगठन में फेरबदल को लेकर चर्चा हो सकती है। भाजपा की इस मंथन बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भी पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत दे चुके हैं।​​​​​​​

अब हिमाचल और गुजरात पर भाजपा की नजरे

दरअसल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में जीत के बाद भाजपा की नजर हिमाचल और गुजरात पर टिकी है। मिशन रिपीट के लिए भाजपा तैयारियों मं जुट गई है लेकिन जिस तरह की करारी हार बीते साल चार उप चुनाव में हुई है, उससे भाजपा के लिए चुनौती कड़ी लग रही है।

नड्‌डा के स्वागत के लिए लगाए होर्डिंग

जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए शिमला के अलग-अलग स्थानों में बड़े-बड़े होर्डिंग टांग दिए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शिमला पहुंच रहे हैं, जबकि कल सुबह नड्‌डा शिमला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 4प्रदेशों में जीत के बाद नड्‌डा पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा उनके आगमन को कार्यक्रम के तौर पर मनाने जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link