IPL 2022 CSK vs MI: ऑरेंज कैप दौड़ में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की छलांग, पर्पल कैप लिस्ट में ड्वेन ब्रावो का कमाल

IPL 2022 CSK vs MI: ऑरेंज कैप दौड़ में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की छलांग, पर्पल कैप लिस्ट में ड्वेन ब्रावो का कमाल

Indian Premier League MI vs CSK 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में हर मैच के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ और भी रोमांचक होती जा रही है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ नए नाम शामिल हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जो इस मैच से पहले टॉप-10 की लिस्ट में नहीं थे, उन्होंने लंबी छलांग लगाई है। तिलक वर्मा ने इस मैच में नॉटआउट 51 और सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली थी।

धोनी ने दिलाई जीत, ‘सर’ रविंद्र जडेजा का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर वायरल

इन दोनों की पारियों के दम पर ही मुंबई इंडियंस इस मैच में 150 रनों का आंकड़ा पार कर पाया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। 














खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
जोस बटलर6637575.00156.903223
केएल राहुल7726544.17141.712111
फाफ डु प्लेसी7725035.71132.27239
शिवम दुबे7723939.83161.481814
श्रेयस अय्यर7723639.33148.42256
तिलक वर्मा7723446.80140.111711
सूर्यकुमार यादव5523258.00153.641713
हार्दिक पांड्या5522876.00136.52266
रॉबिन उथप्पा7722732.43147.401914
लियाम लिविंगस्टोन7722632.29182.251816

संबंधित खबरें














IPL 2022 Purple Cup List
प्लेयरमैचपारीओवररनविकेटऔसतBBIइकॉनमी रेट4 विकेट5 विकेट
युजवेंद्र चहल66241761710.355/407.3311
कुलदीप यादव6623.41861314.304/357.8510
ड्वेन ब्रावो7725.42171218.083/208.4500
टी नटराजन66242081217.333/378.6600
आवेश खान7726.42211120.094/248.2810
वहिंदु हसरंगा77252151119.544/208.6010
खलील अहमद55201431014.303/257.1500
राहुल चाहर7726.31941019.403/257.3200
उमेश यादव77282071020.704/237.3910
उमरान मलिक6622201922.334/289.1310

धोनी लौटे पुराने रंग में, आखिरी चार गेंद पर 16 रन ठोक दिलाई CSK को जीत

पर्पल कैप के दावेदारों की लिस्ट में एक बड़ा बदलाव है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो अब टॉप-3 में शामिल हो गए हैं। पर्पल कैप हालांकि अभी भी राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल के सिर ही सजी हुई है। वहीं ऑरेंज कैप पर भी कब्जा राजस्थान रॉयल्स के ही खिलाड़ी का है। जोस बटलर 375 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं।

Source link