KKR vs MI Live: 13 ओवर के बाद मुंबई 71/3, सूर्यकुमार ने उमेश की लगातार दो गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजा

KKR vs MI Live: 13 ओवर के बाद मुंबई 71/3, सूर्यकुमार ने उमेश की लगातार दो गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजा

08:37 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी

13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। उमेश यादव के इस ओवर में 13 रन आए। सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर की आखिरी दो गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका और छठी गेंद पर छक्का लगाया। सूर्यकुमार 19 गेंदों पर 20 रन और तिलक वर्मा सात गेंदों पर चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:26 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन आउट हुए। वे 21 गेंदों पर 14 रन बना सके। उन्हें पैट कमिंस ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। किशन इस साल मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर आठ रन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

08:15 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: सूर्यकुमार खेल रहे पहला मैच

नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने दो विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में चार रन और ईशान किशन 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार का यह इस सीजन में पहला मैच है। वह चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे।

08:12 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: ब्रेविस को वरुण ने पवेलियन भेजा

‘बेबी एबी’  के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस की छोटी मगर तूफानी पारी समाप्त हुई। वह 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। आठवें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है। उन्हें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों स्टंप आउट कराया। ब्रेविस ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का रहा। ब्रेविस को इस साल मुंबई ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस साल वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

08:04 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: डेवाल्ड ब्रेविस की बेहतरीन बल्लेबाजी

मुंबई की पारी में पावर-प्ले खत्म हो चुका है। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 35 रन है। फिलहाल डेवाल्ड ब्रेविस 12 गेंदों पर 21 रन और ईशान किशन 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर ब्रेविस बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कमिंस और उमेश यादव की गेंदों की बाउंड्री लाइन के पार भेजा। डीविलियर्स को अपना आदर्श मानने वाले ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। 

07:49 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

पारी के तीसरे ओवर में उमेश यादव ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। रोहित 12 गेंदों पर तीन रन बना सके। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल ईशान किशन और इस साल वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप के स्टार दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर हैं। ब्रेविस ने चौथे ओवर में रसिख सलाम की गेंद पर लॉन्ग ऑन कि दिशा में शानदार चौका लगाया। 

07:39 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: मुंबई की धीमी शुरुआत

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोलकाता के उमेश यादव ने रोहित को अपनी स्विंग और पेस से खूब परेशान किया। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए एक रन है।

07:04 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई के चार विदेशी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस और टायमल मिल्स हैं। वहीं, कोलकाता के चार विदेशी खिलाड़ी सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस और सुनील नरेन हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बसिल थंपी।

07:02 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: कोलकाता ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान श्रेयस ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। टिम साउदी की जगह पैट कमिंस और शिवम मावी की जगह रसिख सलाम को मौका दिया है। वहीं, मुंबई की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

07:00 PM, 06-Apr-2022

आईपीएल में दोनों टीमों के आंकड़े

लीग में केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ हमेशा जूझती रही है। दोनों के बीच अब तक कुल 29  मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 में मुंबई और सात में कोलकाता को जीत मिली। वहीं, दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में केकेआर को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

गेंदबाजी बन रही कमजोर कड़ी

राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरुगन अश्विन मुंबई के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे।

इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह ने हालांकि दिखाया है कि उन्हें क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

रोहित-ईशान पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा

अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए रोहित को भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 81 और दूसरे मैच में 54 रन बनाए। मुंबई को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

06:59 PM, 06-Apr-2022

मुंबई इंडियंस को करनी होगी वापसी

रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन से हार गई थी। केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

06:52 PM, 06-Apr-2022

KKR vs MI Live: 13 ओवर के बाद मुंबई 71/3, सूर्यकुमार ने उमेश की लगातार दो गेंदों को बाउंड्री लाइन के पार भेजा

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पांच की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से है। कोलकाता की टीम अब तक अपने तीन में से दो मैच जीत चुकी है। पिछले मैच में उसने पंजाब किंग्स को हराया था। वहीं, मुंबई की टीम इस सीजन अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में टीम वापसी करना चाहेगी। 

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

Source link