LPG Price Update: एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा, देखें उदयपुर से आईजोल और लेह से कन्याकुमारी तक के रेट

LPG Price Update: एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा, देखें उदयपुर से आईजोल और लेह से कन्याकुमारी तक के रेट

LPG Price Today:  एक जुलाई को एलपीजी की कीमतें (LPG Price) बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। आज 6 जुलाई बुधवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब यह 1053 रुपये का हो गया है, वहीं, मुंबई में भी यह इतने ही रेट पर मिलेगा। जबकि, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में आज से 1068.50 रुपये का मिलेगा।

शहर  पहले के रेट  आज के रेट

लेह    1249    1299

आईजोल    1155    1205

श्रीनगर    1119    1169

पटना    1092.5    1142.5

कन्या कुमारी    1087    1137

अंडमान    1079    1129

रांची    1060.5    1110.5

शिमला    1047.5    1097.5

डिब्रूगढ़    1045    1095

लखनऊ    1040.5    1090.5

उदयपुर    1034.5    1084.5

इंदौर    1031    1081

कोलकाता    1029    1079

देहरादून    1022    1072

चेन्नई    1018.5    1068.5

आगरा    1015.5    1065.5

चंडीगढ़    1012.5    1062.5

विशाखापट्टनम    1011    1061

अहमदाबाद    1010    1060

भोपाल    1008.5    1058.5

जयपुर    1006.5    1056.5

बेंगलुरू    1005.5    1055.5

दिल्ली    1003    1053

मुंबई    1002.5    1052.5

स्रोत: IOC

एक साल में 218.50 रुपये महंगा हुआ एलपीजी (LPG)सिलेंडर

पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी (LPG)सिलेंडर 50 रुपये  महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे। 

Source link