Yahoo 2021 रिव्यू: सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नीरज चोपड़ा बने तीसरे खिलाड़ी, पहले पर विरोट कोहली और दूसरे पर महेंद्र सिंह धोनी रहे

रोहतकएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नीरज चोपड़ा। - Dainik Bhaskar

नीरज चोपड़ा।

सर्च इंजन Yahoo ने 2021 ईयर इन रिव्यु (YIR) का ऐलान किया है। ओलंपिक खेलों नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में मेडल जीतकर भारत को पहला गोल्ड हासिल करवाया, तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था। कोहली की कप्तानी में इस साल हुए टी 20 वर्ल्ड कप में भारत का शुरुआती खेल प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2021 में धोनी की कप्तानी वाली टीम ने इस साल आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया था।

इन खिलाड़ियों को यूजर्स ने किया सबसे ज्यादा सर्च
खेल हस्तियों की बात करें तो इस साल कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी काबिज हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विराट की कप्तानी में भारतीय टीम को कीवियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद अच्छी वापसी करते हुए इंग्लैंड को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराया था। ज्यादा वर्कलोड के चलते टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

वहीं धोनी की बात करें तो धोनी ने अपनी कप्तानी में एक बार सीएसके को चैंपियन बनाया और टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के मेंटॉर भी बनाए गए। साल के लगभग अंतिम महीनों में ओलांपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को याहू सर्च पर जमकर देखा गया है। यही वजह है उन्हें Yahoo Search Engine ने खिलाड़ियों के रिव्यू लिस्ट में तीसरा स्थान दिया है। वहीं सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे स्थान और रोहित शर्मा 5वें नंबर पर रहे।

खबरें और भी हैं…

Source link