CWG 2022 Day 4 Live: जूडो में भारत को दो पदक, सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता

CWG 2022 Day 4 Live: जूडो में भारत को दो पदक, सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता

11:19 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जसलीन सिंह का कांस्य पदक मैच

जूडो में पुरुषों के 66 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जसलीन सिंह का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाथन काट्ज से जारी है। यह मुकाबला कांस्य पदक के लिए है।

11:18 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंडट टीम इवेंट में भारत 1-0 से आगे

बैडमिंटन टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने सिंगापुर पर 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने काई टेरी और एंडी जुंग की जोड़ी को 21-11, 21-12 से हरा दिया। दूसरे मैच में पीवी सिंधु के सामने यिओ जिया मिन हैं। सिंधु ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया है।

10:54 PM, 01-Aug-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला और विजय को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी  जुडोका सुशीला देवी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- सुशीला के शानदार प्रदर्शन को देखकर स्तब्ध हूं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने शानदार स्किल दिखाई। भविष्य के लिए सुशीला को शुभकामनाएं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने विजय को कांस्य जीतने पर भी बधाई दी। उन्होंने लिखा- विजय ने जूडो में कांस्य जीता है। देश को उन पर गर्व है। उनकी कामयाबी से भारत में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। वह भविष्य में और कामयाब हों और कई कीर्तिमान बनाएं और नई ऊंचाइयों को छुएं।



 

10:48 PM, 01-Aug-2022

गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुशीला और विजय को दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- सुशीला देवी को बधाई। यह पूरे देश के लिए गर्व करने का समय है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुशीला देवी को रजत जीतने और विजय कुमार यादव को कांस्य जीतने पर बधाई दी है। खेल मंत्री ने लिखा- मैंने इस पर गौर किया है कि हमने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सुशीला ने रजत और विजय ने कांस्य जीता। यह विजय का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है। मैं दोनों को बधाई देता हूं।

10:14 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जुडोका विजय यादव ने जीता कांस्य


विजय यादव
– फोटो : अमर उजाला

भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में ही दूसरा पदक जीत लिया है। जुडोका विजय यादव ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग में साइप्रस के पेट्रोस क्रिसटोडूलाइड्स को कांस्य पदक के मैच में हरा दिया। विजय ने पेट्रोस को ‘इपपोन’ से हराया। जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। विजय ने इसी तरह से जीत हासिल की। जूडो के खिलाड़ियों को ‘जुडोका’ कहते हैं। 

विजय से पहले महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता था। उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विजय का सफर इन राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार रहा है। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मॉरिशस के विंसले गंगाया को हराया था।

इसके बाद क्वार्टर फाइनल में विजय को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज ने हराया। इसके बाद रेपचेज राउंड के जरिए विजय ने कांस्य पदक के मैच में जगह बनाई।रेपचेज के पहले मुकाबले में विजय ने स्कॉटलैंड के डिलन मुनरो को हराया और फिर साइप्रस के पेट्रोस को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

सुशीला और विजय के पदकों के साथ ही बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या आठ पहुंच गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य जीते हैं। सुशीला से पहले बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता था। वहीं, मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण जीता था। विजय यादव और वेटलिफ्टिंग में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य जीता।

09:56 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जुडोका सुशीला देवी को रजत पदक


सुशीला देवी
– फोटो : सोशल मीडिया

जूडो में सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।  सुशीला देवी का पदक भारत का आज का पहला पदक है। फाइनल में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीबोई ने आर्म लॉक के जरिए फंसा लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं। ऐसे में रेफरी ने दक्षिण अफ्रीका की व्हीटबोई को विजेता घोषित किया। 

यह राष्ट्रमंडल खेलों में सुशीला का दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था। सुशीला 2019 साउथ एशियन गेम्स में 48 किलोग्राम भारवर्ग में ही स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 

सुशीला का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सफर शानदार रहा। पहले मैच (क्वार्टर फाइनल) में सुशीला ने मलावी की हैरियेट बोनफेस को हराया था। वहीं, सेमीफाइनल में सुशीला ने मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को हराया था।

09:42 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो का फाइनल शुरू, सुशीला देवी खेल रहीं

जुडोका सुशीला देवी महिला जूडो में 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उतरी हैं। उनका सामना दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीटबूई से है। भारत के पास जूडो में स्वर्ण जीतने का मौका है।

09:16 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: पुरुष हॉकी में भारत ने इंग्लैंड पर 3-0 से बढ़त बनाई

राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। टीम इंडिया का पूल-बी में यह दूसरा मुकाबला है। भारत मैच में 3-0 से आगे चल रहा है। उसके लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने तीसरे मिनट में किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने 13वें और 22वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल किया।

09:15 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल सेमीफाइनल में पहुंचे


सौरव घोषाल

स्क्वैश के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल ने स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को 3-1 से हरा दिया है। सौरव अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। स्कॉटिश खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम सौरव ने 11-5 से जीता। वहीं, दूसरे गेम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। ग्रेग ने दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में सौरव ने वापसी की और 11-7 से जीत लिया। चौथे गेम में सौरव ने अपना शानदार खेल जारी रखा और 11-3 से अपने नाम किया।

08:57 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्क्वैश में सौरव घोषाल का मैच जारी

स्क्वैश के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल का मुकाबला स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन से जारी है। पहला गेम सौरव ने 11-5 से जीता। वहीं, दूसरे गेम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। ग्रेग ने दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में सौरव ने वापसी की और 11-7 से जीत लिया। स्कोर फिलहाल 2-1 से सौरव घोषाल के पक्ष में है। निर्णायक गेम जारी है।

08:51 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में 2-0 से आगे भारत

पुरुष हॉकी में ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से जारी है। भारत ने पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली है। मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने भारत के लिए गोल दागे हैं।

08:39 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्क्वैश में सौरव घोषाल का मैच जारी


सौरव घोषाल

स्क्वैश के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल का मुकाबला स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन से जारी है। पहला गेम सौरव ने 11-5 से जीता। वहीं, दूसरे गेम में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने जीत हासिल की। ग्रेग ने दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया। स्कोर फिलहाल 1-1 से टाई है।

08:37 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: साइकिलिंग: रोनाल्डो सिंह 12वें स्थान पर रहे


रोनाल्डो सिंह
– फोटो : ट्विटर

पुरुषों के 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में रोनाल्डो लैटनजम ने 1:02.500 का समय निकाला। यह प्रभावशाली था, लेकिन भारत को पदक दिलाने के लिए काफी नहीं था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 साइकिल चालकों में रोनाल्डो 12वें स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेटजर ने 59.505 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन थॉमस कोर्निश दूसरे स्थान पर (1: 036) रहे। त्रिनिदाद और टोबैगो के निकोलस पॉल तीसरे (1:00.089) तीसरे स्थान पर रहे।

07:59 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जिम्नास्ट प्रणति पांचवें स्थान पर रहीं

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में महिला वॉल्ट फाइनल में भारत की प्रणति पांचवें स्थान पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया गॉडविन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की लॉरी डेनोमी ने रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड के शैनन आर्चर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

Pranati Nayak fails to qualify for Tokyo Olympics gymnastics final

प्रणति नायक

07:50 PM, 01-Aug-2022

CWG 2022 Live: जोशन चिनप्पा को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

भारत की पदक की उम्मीदों को एक झटका लगा है। दिग्गज महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सिंगल्स राउंड के क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं। उन्हें कनाडा की हॉली नॉटन ने 3-0 से हराया। पहला गेम हॉली ने 11-9 से जीता था। दूसरे गेम में कनाडा की खिलाड़ी ने चिनप्पा को 11-5 से हरा दिया। तीसरे गेम में हॉली ने चिनप्पा को कड़े मुकाबले में 15-13 से हरा दिया। इस तरह चिनप्पा सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गईं। स्क्वैश के महिला एकल में पहले ही भारत की सुनैना सारा कुरुविला पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान की फैजा जफर से होगा। सुनैना से अब पदक की उम्मीद होगी।

After almost five months of forced break, Joshna Chinappa seeks access to  squash court- The New Indian Express

जोशना चिनप्पा

Source link